LatestNews

नवी मुंबई में लाखों रुपये के प्रतिबंधित तंबाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार


महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने लाखों रुपये के प्रतिबंधित तंबाकू के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में एक ऑटो से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित तंबाकू को जब्त किया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिबंधित तंबाकू की तस्करी को लेकर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पनवेल-सायन रोड पर वाशीगांव के पास जाल बिछाया. वाशी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे टेंपो को वहां आते देखा गया जिसके बाद जांच के लिए उसे रोका गया.

उन्होंने कहा कि पुलिस को बोरियों में पैक विभिन्न ब्रांडों के पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पाद मिले जिन्हें जब्त कर लिया गया. टेम्पो में सवार 30 और 51 साल के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनमें से एक ठाणे जिले के मुंब्रा का रहने वाला था और दूसरा पुणे के मावल का रहने वाला था.

अधिकारी ने कहा कि इस मामले में दो और लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 272, 273 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

अधिकारी ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि प्रतिबंधित पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था. बता दें कि महाराष्ट्र में 2012 से गुटखा, और सुगंधित तंबाकू की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा हुआ है.

 1,246 total views


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *