LatestNews

मुंबई में खुले ड्रेन में गिरे 5 लोग


मुंबई में एक खुले ड्रेन में 5 लोगों के गिरने का हादसा सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक की मौत हो गई और बाकि 4 का इलाज किया जा रहा है. यह घटना 23 मार्च को देर रात सेवरी गाडी बंदर के पास, एल एंड टी गेट नंबर 1, हाजी बंदर रोड, रूपजी कांजी चॉल के पास हुई है. 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एमएफभी की टीम मौके पर पहुंची. सभी लोगों को एक लोकल द्वारा बाहर निकाला गया और इलाज के लिए उन्हें जल्द से जल्द केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान 19 वर्षीय महबूब इसमाइल की मौत हो गई. वहीं 25 वर्षीय सलीम की हालत गंभीर बनी हुई है. इसके अलावा 35 वर्षीय कोरेम और 30 वर्षीय मोसालिन की हालत स्थिर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

 1,041 total views


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *