5.5 तीव्रता के भूकंप से थर्राया चीन, इन इलाकों में धरती कांपने से दहशत में आए लोग

चीन की धरती 5.5 तीव्रता के भूकंप हिल गई है। कई इलाकों में अचानक भूकंप का झटका महसूस होने से लोग दहशत में आ गए। इमारतें हिलने लगीं। इससे लोग मकानों और इमारतों से बाहर निकलकर खुले आसमान की ओर भागने लगे।
बताया जा रहा है कि यह भूकंप चीन के जिगांग प्रांत में आया। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई है। फिलहाल इससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
अलअरेबिया न्यूज के अनुसार जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि शनिवार को चीन के ज़िज़ांग क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इससे 2 दिन पहले भी लगभग इतनी ही तीव्रता का भूकंप यहां आया था। इसमें कहा गया है कि भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था।
262 total views

