LatestLifestyle

हरियाली तीज पर मां पार्वती को चढ़ाएं ये 5 भोग, पाएं अखंड सौभाग्य


हरियाली तीज 2024: इस साल हरियाली तीज का पर्व बुधवार, 7 अगस्त को मनाया जा रहा है। यह त्योहार विशेष रूप से मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने की कामना से व्रत रखती हैं।

1. खीर: मां पार्वती और भगवान शिव को खीर का भोग अवश्य लगाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और पति की आयु लंबी होती है।

2. मेवा: मां पार्वती और भगवान शिव को मेवों का भोग लगाएं। इसे शुभ और पौष्टिक माना जाता है, जिससे महिलाओं को सुंदरता और यौवन की प्राप्ति होती है।

3. मालपुआ: हरियाली तीज के दिन मां पार्वती को मालपुआ का भोग लगाना विशेष महत्व रखता है। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।

4. घेवर: हरियाली तीज पर मां पार्वती को घेवर का भोग लगाकर इसे सभी को बांटने से काफी पुण्य की प्राप्ति होती है।

5. गुझिया: गुझिया मां पार्वती का एक प्रिय भोग है। इसे भोग लगाने से संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिलाओं को लाभ होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Rise India 24 इसकी पुष्टि नहीं करता

 135 total views


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *