कंगना रनौत को कांग्रेस नेता ने बताया ‘बरसाती मेंढक’, वेशभूषा पर भी दागे सवाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अब चुनावी मैदान पर उतर चुकी हैं। एक्ट्रेस लोकसभा चुनाव में BJP की प्रत्याशी बन मंडी से इलेक्शन लड़ने वाली हैं।

अब चुनाव की शुरुआत में बस एक दिन बाकी है और इसी बीच विपक्ष ने उन्हें लेकर एक विवादित बयान दिया है। अब उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने एक विवादित टिप्पणी कर दी है। उन्होंने एक्ट्रेस को कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर वो भड़क सकती हैं।
कंगना और विक्रमादित्य सिंह एक दूसरे के खिलाफ लड़ने वाले हैं। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह ने अब खुलेआम कंगना रनौत को टारगेट कर डाला है। इतना ही नहीं अब विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को कुल्लू के आनी में बरसाती मेंढक तक कह दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत बरसाती मेंढक हैं, जो आज यहां हैं पर कल वापस मुंबई चली जाएंगी। उन्होंने कंगना की तुलना बरसात में आने वाले मेंढक से की है। इतना ही नहीं विक्रमादित्य सिंह ने कंगना के कपड़ों पर भी टिप्पणी की है और उनकी वेशभूषा पर सवाल उठाया है।
466 total views
