LatestNational

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, भारत लाने की तैयारी


नई दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बताए जा रहे गैंगस्टर हरि चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उसे कैलिफोर्निया में पकड़ा गया। भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने की प्रक्रिया में जुटी हैं।

हैरी बॉक्सर पर विदेश में रहकर आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने वाले गिरोह के एक अहम सदस्य के रूप में काम करने का आरोप है। उसका नाम दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से जुड़े कई मामलों में सामने आ चुका है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं।

इससे पहले भी जनवरी 2026 में उसे अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की खबर आई थी, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया था। अब भारतीय एजेंसियां अमेरिकी अधिकारियों के साथ समन्वय कर उसकी हिरासत और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही हैं।

 5 total views


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *