जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल; कई दुकानों के शीशे टूटे
टोक्यो: जापान के मध्य हिस्से में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता अलग-अलग आकलनों में 5.5 से 5.7 के बीच बताई गई है। भूकंप के कारण कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप रविवार रात 1 बजकर 4 मिनट पर शिजुओका प्रांत के आसपास आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 40 किलोमीटर नीचे था।
भूकंप के झटकों से कई दुकानों के शीशे टूट गए और एक किताब की दुकान में अलमारियों से किताबें नीचे गिर गईं। कुछ लोग घबराकर बाहर निकलते समय गिरने से घायल हुए।
प्रभावित इलाकों में ऐची, हमामात्सु, क्योटो, नारा, यामानाशी और गिफू शामिल हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बुलेट ट्रेन सेवाएं सावधानी के तौर पर कम गति से चलाई गईं। जापान की मौसम एजेंसी ने लोगों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।
5 total views

