कश्मीर में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम खराब रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि जम्मू में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जबकि अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में रुक-रुक कर बारिश या बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, जम्मू में आसमान मुख्य रूप से साफ है, जबकि घाटी में अगले 24 घंटों के दौरान रुक-रुक कर बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
श्रीनगर में 6.9, पहलगाम में 3.2 और गुलमर्ग में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे में माइनस 0.2 और लेह में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू में 13.2, कटरा में 11.5, बटोटे में 7.3, बनिहाल में 6.5 और भद्रवाह में 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
लगातार तेज खबरें पढ़ने के लिए बने रहें riseindia24 के साथ
1,145 total views
