Latest

पंजाब में यहां हो रही थी अफीम की खेती


पंजाब सीमा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जी हां, फाजिल्का में बीएसएफ की खुफिया विंग ने सीमावर्ती इलाके में अवैध अफीम की खेती का खुलासा किया है. इस कार्रवाई में बीएसएफ के साथ-साथ पंजाब पुलिस की टीमें भी शामिल थीं.

शुरुआती जांच में पुलिस ने फिलहाल करीब 13 किलो से ज्यादा अफीम के पौधे बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बीएसएफ की खुफिया विंग को सोमवार को सूचना मिली कि फाजिल्का के सीमावर्ती इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है. जिस पर राज्य में पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. सूचना के आधार पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सीमा क्षेत्र की जांच के लिए संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

पड़ताल के दौरान गांव चक खेवा ढाणी के पास संदिग्ध खेतों में आने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने उक्त स्थान पर छापेमारी कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया. पंजाब पुलिस आज उसे फाजिल्का कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी और उससे पूछताछ करेगी कि वह उक्त जगह पर कितने समय से खेती कर रहा है।

 1,240 total views


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *