GeneralLatestNews

इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, जानें पूरा अपडेट


इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत उत्तरी सुमात्रा में भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। इसमें किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रांत के सर्च और रेस्क्यू ऑफिस की ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख जूल इंद्र ने कहा कि सोमवार देर रात आए भूकंप से कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को फोन पर बताया, हमें मिली सभी रिपोटरें में कहा गया है कि कोई इमारत या घर नष्ट नहीं हुआ है। किसी व्यक्ति की मौत या घायल होने की भी सूचना नहीं है।

भूकंप रात 9.59 बजे आया। एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र पडंग सिदेमपुआन शहर से 82 किमी दक्षिण पश्चिम में और समुद्र तल के नीचे 102 किमी की गहराई में स्थित है।

भूकंप के झटके पास के आचे, पश्चिम सुमात्रा और रियाउ प्रांतों में भी महसूस किए गए।

 1,302 total views


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *