Latestଓଡ଼ିଶା

बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ नेता ! दिवाली नहीं मनाएंगे सीएम मोहन माझी और नवीन पटनायक


भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने इस साल दिवाली का उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया है। दोनों नेताओं ने चक्रवात अर्नब के बाद बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए यह निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि इस साल मुख्यमंत्री आवास पर दिवाली का कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। साथ ही लोगों से मुख्यमंत्री आवास पर उपहार और गुलदस्ते लेकर नहीं आने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे आपदा से प्रभावित परिवारों की परेशानी को समझें और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

वहीं नवीन पटनायक ने भी बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए दिवाली नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों में हुई तबाही पर चिंता जताई है।

चक्रवात के बाद इन जिलों में बाढ़ और भूस्खलन से कई परिवार प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्यों के बीच दोनों नेताओं का यह फैसला चर्चा में है।

 6 total views


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *