EducationLatest

CBSE 10वीं रिजल्ट जल्द, DigiLocker से बिना झंझट देखें नतीजे


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10 के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। हर साल की तरह इस बार भी छात्र बार-बार वेबसाइट चेक कर रहे हैं, लेकिन रिजल्ट जारी होते ही साइट स्लो होने की समस्या आम हो जाती है।

इस परेशानी से बचने के लिए DigiLocker एक आसान और भरोसेमंद विकल्प है। छात्र यहां अपना रिजल्ट देखने के साथ-साथ मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डिजिटल रूप में प्राप्त कर सकते हैं।

इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें करीब 25 लाख छात्र शामिल हुए। परीक्षाएं देशभर के 8,000 से अधिक केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुईं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स—cbse.gov.in और results.cbse.nic.in—पर भी देख सकेंगे।

रिजल्ट देखने के प्लेटफॉर्म:

results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
cbse.nic.in

पास होने के लिए जरूरी अंक:
बोर्ड के नियम के अनुसार छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र 1-2 अंक से चूक जाता है, तो बोर्ड ग्रेस मार्क्स देने पर भी विचार करता है।

DigiLocker से ऐसे देखें रिजल्ट:
1. digilocker.gov.in पर जाएं
2. मोबाइल नंबर से साइन अप करें (यदि अकाउंट नहीं है)
3. लॉगिन के बाद “Education” या “Issued Documents” सेक्शन खोलें
4. CBSE का विकल्प चुनें
5. रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
6. आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
7. इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें

DigiLocker के जरिए छात्र बिना वेबसाइट क्रैश की चिंता के आसानी से अपना रिजल्ट और जरूरी दस्तावेज एक्सेस कर सकते हैं।

 130 total views


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *