महाराष्ट्र में MVA को बहुमत मिला तो कौन होगा मुख्यमंत्री? शरद पवार का बड़ा बयान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में इस बार सीधा मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच देखने को मिल रहा है, जहां दोनों गठबंधन सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।इस बीच शरद पवार का एक महत्वपूर्ण बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एमवीए में जो भी दल सबसे अधिक सीटें जीतेगा, उसे मुख्यमंत्री पद के लिए दावा करने का मौका मिलेगा। हाल ही के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि एमवीए गठबंधन में फिलहाल सीएम पद को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन यह पद अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी के पास जा सकता है।इस पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी सहमति व्यक्त की है और कहा कि चुनाव के बाद बहुमत मिलने पर गठबंधन के शीर्ष नेता मिलकर अंतिम निर्णय लेंगे।
446 total views

