LatestNewsPolitics

केरल: वायनाड में राहुल गांधी ने किया रोड शो, उमड़ी जबरदस्त भीड़


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल दौरे पर रहेंगे. जहां, आलातुर, अत्तिंगल में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद तमिलनाडु पहुंचेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगरतला पहुंचे हुए हैं.

जहां, कल एक जनसभा को संबोधित करेंगे. सुप्रीम कोर्ट में मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह मामले को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई होगी. दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट आप विधायक अमानतुल्ला खान की अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई करेगा. अमानतुल्ला खान ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को दी है चुनौती.

हाई कोर्ट ने आप नेता के अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया था. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर में चुनावी जनसभा करेंगे. अखिलेश दोपहर एक बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे और सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के पक्ष में सभाएं करेंगे.

 512 total views


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *