LatestPolitics

भाजपा के समर्थन में आस्ट्रेलिया में ‘मोदी फॉर 2024’ अभियान हुआ शुरू


‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ आस्ट्रेलिया ने समुदाय के सदस्यों के लिए ‘मोदी फॉर 2024 शीर्षक से एक अभियान शुरू किया, जिसमें देश के सात प्रमुख शहरों और महत्वपूर्ण स्थलों को शामिल किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य भारत में लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के लिए विदेशी समर्थन जुटाना है।

ओवरसीज फ्रेंड्स आफ बीजेपी’ आस्ट्रेलिया ने सिडनी हार्बर ब्रिज, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, पर्थ ऑप्टस स्टेडियम, ब्रिस्बेन जीएबीबीए, गोल्ड कोस्ट में सर्फर्स पैराडाइज, कैनबरा में माउंट आइंस्ली और एडिलेड में नेवल मेमोरियल गार्डन जैसे प्रतिष्ठित स्थानों से एक बड़ा अभियान शुरू किया है।

आस्ट्रेलिया के विभिन्न शहरों में विकासात्मक नीतियों के लिए जबरदस्त समर्थन मिला, लोग खुद को मोदी का परिवार का हिस्सा बताया। इससे पहले, भाजपा ब्रिटेन के ओवरसीज फ्रेंड्स ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के लिए अटूट समर्थन दिखाने के लिए लंदन में एक कार रैली का आयोजन किया था।

 479 total views


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *