LatestNewsPolitics

दिल्ली में विपक्ष की मेगारैली, मेरठ से पीएम मोदी करेंगे चुनावी यात्रा की शुरुआत


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली में जहां आज विपक्षी गठबंधन इंडी अलायंस की मेगा रैली होने वाली है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी मेरठ से अपनी चुनावी रैलियों की शुरुआत करने जा रहे हैं।

बता दें कि भाजपा ने मेरठ से अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि रामायण धारावाहिक में अरुण गोविल ने ही भगवान राम के किरदार को निभाया था। बता दें कि कांग्रेस पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में मेगा रैली करने जा रही है। इस बाबत शनिवार को जयराम रमेश ने बयान जारी करते हुए कहा था कि यह रैली किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि लोकतंत्र को और संविधान को बचाने के लिए की जा रही है।

 502 total views


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *